क्या इसके लिए कोई पैसे देने होते हैं?
नहीं. किसी भी काम, training या ID के लिए SMK कभी पैसे नहीं लेता. अगर कोई SMK के नाम पर पैसे मांगे तो वह धोखाधड़ी है; तुरंत 99750 71730 पर बताएं.
इंटरव्यू कौन लेता है?
शुभ, SMK टीम के HR मैनेजर, online इंटरव्यू लेते हैं. आप लिखकर या बोलकर जवाब दे सकते हैं. आपके जवाब सिस्टम जांचता है और अंतिम निर्णय SMK टीम लेती है.
कौन सा मोबाइल / computer कौशल चाहिए?
WhatsApp status लगाना, Instagram / Facebook story, mention / tag, reshare, WhatsApp Business, Google Sheet और screenshot भेजना आना चाहिए. इंटरव्यू में शुभ यह जांचते हैं और एक छोटा practical होता है. SMK को tech-savvy, smart टीम चाहिए.
मुझे शेयर बाज़ार की जानकारी नहीं है, चलेगा?
हां. Course Partner और Telecaller के लिए पहले मुफ्त training मिलती है. पहले खुद सीखें, फिर दूसरों को बताएं.
कितनी कमाई होगी?
कमाई की गारंटी नहीं. Freelance partner को आपके द्वारा close किए गए कोर्स admission पर commission और financial product referral पर incentive मिलता है; यह आपकी मेहनत पर निर्भर है. वेतन वाले काम की शर्तें offer letter में लिखित मिलती हैं.
पैसे कैसे और कब मिलते हैं?
आपकी SMK ID पर हर admission और commission का रिकॉर्ड app में दिखता है. हर महीने की 10 तारीख को आपके बैंक खाते में, लागू TDS काटकर payout.
क्या मैं नौकरी / पढ़ाई के साथ यह कर सकता हूं?
हां. Freelance Course Partner का काम अपने समय के अनुसार किया जा सकता है. बस अपनी नौकरी के नियमों का पालन आपकी ज़िम्मेदारी है.
क्या मैं शेयर टिप्स या निवेश सलाह दे सकता हूं?
नहीं. SMK केवल शिक्षा देता है. कोई भी टीम सदस्य टिप्स, रिटर्न की गारंटी या निवेश सलाह नहीं दे सकता; यह अनुबंध का अहम नियम है.